बीकानेर। बहुजन समाज पार्टी के बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नारायण हरि लेघा और पार्टी के बीकानेर जिलाध्यक्ष अत्ताउल्ला खां ने पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीकानेर दौरे को हवा हवाई करार देते हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन फफाफूली बताया है। दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री ने बीकानेर दौरे में शहर की जन समस्याओं को नजरअंदाज कर हेलमेट वितरण कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से सांमतशाही का नमूना पेश करते हुए सूरसागर की गंदगी को लेकर न्यास चैयरमेन और जिला कलक्टर को फटकार लगाई। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी यहां मुख्यमंत्री के विरोध प्रदर्शन में लोकतंात्रिक तरीका अपनाने के बजाय उग्रता दिखाना शर्मनाक है। बसपा नेताओं ने कहा कि विडम्बना की बात है कि विकास महरूम समूचा शहर जन समस्याओं से जूझ रहा है और भाजपा-कांग्रेस के नेता यहां जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिये शक्ति प्रदर्शन कर रहे है। मुख्यमंत्री के आगमन पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए लेघा और अत्ताउल्ला ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस संवाद कार्यक्रम को जन संवाद कैसे कहा जा सकता है,क्योंकि मुख्यमंत्री ने यहां जनता से तो संवाद ही नहीं किया। दोनों नेताओं ने केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा पिछले दिनों अलवर में मॉब लिचिंग की घटना को लेकर दिये गये बयानों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि केन्द्रीय स्तर के मंत्री को ऐसे बयानों से बचना चाहिए। इस मामले में केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।