मेनार / लोकेश मेनारिया
जहां एक और सरकार अपनी सफलताओं का ढिंढोरा पीट रही है वही मुख्य सेविका वसुंधरा राजे भी राजस्थान गौरव यात्रा निकालकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज करने जा रही है तो दूसरी ओर विपक्ष भी आरोप प्रत्यारोप लगाने में पीछे नहीं हट रहे हैं आखिर सोचने की बात यह है कि सरकार ने जो योजनाएं चला रखी है क्या वास्तव में जरूरतमंद को उनका लाभ मिल पा रहा है अथवा नहीं ?
जी हां हम बात कर रहे हैं उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की | जी हां इस क्षेत्र की क्षेत्र वासियों की समस्याओं पर एक नजर डालें या गहनता से जांच करें तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे क्षेत्र में कई पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित है जबकि कई अपात्र व्यक्ति इसका लाभ उठाने में मशगूल है वही कई ग्राम पंचायतों कागजों में ओडीएफ हो गई है जबकि वास्तविकता में वहां पर लोग आज भी खुले में शौच कर रहे हैं गांव की गलियों में गंदगी का अंबार लगा पड़ा है इसी तरह उज्ज्वला योजना एवं विभिन्न शिविरों में मिलने वाले पट्टे आदि का भी कई पात्र व्यक्तियों को लाभ नहीं मिल पाया है ग्रामीणों की माने तो इसका मुख्य कारण स्थानीय दलगत राजनीति से जुड़े सरपंच सचिव एवं कर्मचारियों को अनैतिक लाभ नहीं देना प्रमुख है और अनैतिक लाभ नहीं मिलने के कारण यह लोग अपने चहेतों को लाभ देने में मशगूल है इनके खिलाफ कई बार जागरूक ग्रामीणों द्वारा विकास अधिकारी से लेकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तक शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला इससे तो अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका भी प्रबल हो जाती है | 4 अगस्त से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चारभुजा से राजस्थान गौरव यात्रा का आगाज करने जा रही है और इसको लेकर के सभी तैयारियां भी की जा रही है आपको बता दें कि 10 अगस्त को मुख्यमंत्री राजे भटेवर से होते हुए खेरोदा होकर अमरपुरा पहुंचेगी वहां से भिंडर जाकर के आम सभा करेगी सूत्र बताते हैं कि है कि मुख्यमंत्री को वास्तविकता छिपाने के लिए मार्ग भी यह रखा है जबकि यदि मेनार से होकर के अमरपुरा होकर वाया भोपा खड़ा होकर भिंडर जाए तो खस्ताहाल रोड़ों की वास्तविक स्थिति का पता भी चल जाएगा, विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि राजे को इसका पता नहीं चले इसी कारण भिंडर पहुंचने का मार्ग भटेवर से खेरोदा होकर के चुना गया | खैर हम बात कर रहे हैं अमरपुरा खालसा में रहने वाले अनेक गरीब परिवार वालों की जिनको यहां रहते हुए बरसों बीत गए लेकिन न तो उनके आधार कार्ड बने न
उन्हें मकान का लाभ मिला और ना उज्जवला योजना और खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिला यहां तक कि राशन कार्ड तक भी नहीं बनाए गए हैं या यूं कहें कि सरकार से मिलने वाले सभी योजनाओं के लाभ से वे लोग वंचित हैं | यह आरोप अमरपुरा खालसा में रहने वाले करीब 30 गाडोलिया लोहार परिवार के लोगों ने लगाएं हैं उनकी मानें तो वह अपनी समस्याएं लेकर कई बार जिम्मेदारों एवं कर्ताधर्ताओं के पास भी गए , विभिन्न शिविरों में भी अपनी समस्याएं रखी लेकिन उनका कोई समस्या समाधान नहीं हुआ सिवाय आश्वासन के | उन्होंने चेतावनी भरे लफ़्ज़ों में कहा कि आगामी दिनों मुख्यमंत्री राजे भिंडर में आमसभा करेगी इस दौरान यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो उनके द्वारा अपने हक की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन या घेराव भी कर सकते हैं | वही इनकी समस्याओं को लेकर के चैतन्य प्रभु राधा कृष्ण सेवा संस्था के संस्थापक कैलाश चंद्र मेनारिया ने बताया कि उन्हें इन पीड़ित व्यक्तियों ने करीब 15 दिन पूर्व अपनी समस्याओं से अवगत करवाया था उन्होंने जिला कलेक्टर से लेकर के विकास अधिकारी तक सभी को उनके समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्या समाधान की बात कही साथ ही प्रार्थना पत्र भी भेजे गए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि मुख्यमंत्री राजे के दौरे से पूर्व उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा और आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी आपको बता दें कि चैतन्य प्रभु राधे-कृष्ण सेवा संस्थान के संस्थापक कैलाश चंद्र मेनारिया ने पूर्व में भी अपनी पंचायत की भ्रष्टाचार की जांच को लेकर के जिला कलेक्टर के यहां धरना प्रदर्शन किया था |