बीकानेर। मरुनायक एवं मदनमोहन मंदिर व्यास पीठ पं. महेश व्यास (रत्ताणी) के मुखारविंद से स्थानीय चौपड़ा बाड़ी, रामा भवन के पीछे, शिव मंदिर में शुरु हुई श्रीमद् भागवत कथा से पहले बुधवार को शोभायात्रा निकाली गयी। कथा 8 अगस्त तक सुबह 11 बजे से सांय पांच बजे तक प्रतिदिन चलेगी। आयोजन में सोहनलाल दूराण, रामलाल गोदारा, जगदीश लिम्बा, नेनाराम लिम्बा, प्रेमाराम लिम्बा, रामलाल नाई, हरखचंद भाटी, गंगाराम गोदारा, जेठमल छापरवाल, ताराचंद खुडिय़ा, केदार महाराज, छगन महाराज, बाबूलाल गेधर, झंवर नाई, ओमप्रकाश ओझा, मनीष ओझा, वासुदेव, जयनारायण, पवन कुमावत, लालचंद देवड़ा आदि सहयोग कर रहे हैं।