पंचायत समिति बीकानेर की साधारण सभा की बैठक संपन्न

आज दिनांक 01/08/2018 को पंचायत समिति बीकानेर की साधारण सभा की बैठक प्रधान श्रीमती राधा देवी सियाग की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। आज की बैठक में पानी, बिजली, कृषि, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
श्रीमती अंजु देवी सदस्य ने ग्राम केसरदेसर जाटान में समाज कल्याण छात्रावास स्वीकृत करवाने, स्वच्छ पेयजल, केसरदेसर से डामर रोड़, बालिका विद्यालय स्वीकृत करवाने व ग्राम को नहरी पानी से जोड़ने की मांग की ।
श्रीमती शिल्पा गेदर उपप्रधान ने अपने क्षेत्र पंचायत समिति मद में सीसी ब्लॉक व सैकण्डरी स्कुल में दो कमरे बनवाने का प्रस्ताव रखा।
श्री भगवान उपाध्याय सदस्य ने बीकानेर से झझू सड़क की मरम्मत व चौड़ा करना, गन्दे पानी की निकासी, अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
श्री मोहन कस्वां पंचायत समिति सदस्य ने ग्राम पंचायतो के जलस्त्रोतो की सफाई व आंगनबाड़ी के उपर से गुजर रही विधुत लाईन को अन्यत्र करने की मांग की।
श्री रामगोपाल सरपंच पलाना ने राउमावि कन्या में स्टाफ लगाने, गौरव पथ स्वीकृत करने, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्था करने व जेगला फिडर को अलग करने की मांग की।
श्री चम्पालाल ओझा सरपंच ग्राम पंचायत नापासर ने पेजयल टंकी को सुरक्षित स्थान बनाने, लोहे के पोल बदलने डिमाण्ड नोटिस सही करने व नये आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत करने की मांग की।
श्री रामदयाल गोदारा सरपंच ग्राम पंचायत कतरियासर ने ग्राम कतरियासर की ढाणियो में विधुत कनेक्शन, टयूबवैल चालू करने, शिक्षको के रिक्त पद भरने व डामर सड़को को सही करने की मांग की।
श्रीमती अनुराधा सदस्या ने ग्राम नापासर की अपूर्ण सीवर लाईन को पूर्ण करने की मांग की।
श्री मनीराम सदस्य ने राउप्रावि उडाना जोहड़ में पेयजल समस्या, बकाया कनेक्शन करवाने, पीएचईडी भवन की चार दीवारी, दाउदसर से जगदेववाला डामर सड़क की मांग की।
श्रीमती कान्ता सारण सरपंच लालमदेसर ने पीएचईडी पम्प हाउस की मरम्मत व चार दीवारी बनाने का प्रस्ताव रखा।
श्री परमेश्वर लाल सरपंच शेरेरा ने खारे पानी के टयूबवैल के स्थान पर नया टयूबवैल, अनुसूचित जाति के मौहल्ले में बिजली के पोल लगाने, राणीसर से शेरेरा डामर सड़क मरम्मत करवाने की मांग की।
श्री चोरूलाल सदस्य ने ग्राम नालबड़ी में पेयजल समस्या व ट्रांसमीटर दुरस्त करने का प्रस्ताव रखा।
श्री मोहनराम सरपंच ग्राम पंचायत मालासर ने गैरसर में प्रधानाध्यापक नियुक्त करने, ट्रांसफार्मर सही करने, पुरानी दुकाने डिस्मेंटल करवाने का प्रस्ताव रखा।
श्री कन्हैयालाल सदस्य ने पेमासर में स्कुल में स्टाफ नियुक्त करवाने, जलहौज डिस्मेटल करने व पनपालसर प्याउ पर पानी व्यवस्था करवाने की मांग की।
श्रीमती राधा देवी सियाग प्रधान पंचायत समिति बीकानेर ने सभी अधिकारियो को निर्देश दिये कि जो प्रस्ताव सदन मे रखे गये है उनको दी गई समयावधि मे पूर्ण करवाया जावे एवं बैठक में अनुपस्थित रहे विभाग के अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु लिखा जावे। बैठक का संचालन विकास अधिकारी श्री भोम सिंह इन्दा द्वारा किया गया।

विकास अधिकारी
पंचायत समिति, बीकानेर

error: Content is protected !!