*लक्ष्मी निवास झुनझुनवाला के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन-:*

भीलवाड़ा / राजस्थान:     टेक्सटाइल्स जगत मे भीलवाडा को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने वाले तथा समाज सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ श्री लक्ष्मीनिवास झुनझुनवाला (*एल एन बाबू)* के आगामी *98वे जन्म दिवस* (17 अक्टूबर) के उपलक्ष में *आरएसडबल्यूएम लिमिटेड, युनिट मंडपम् भीलवाड़ा* में एक विशाल महा रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इसी क्रम में आज आयोजन से जुड़े आधिकारिक पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया।
 *जवाहर फाउंडेशन और महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा* के संयुक्त तत्वाधान में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
यह विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मिलांज  के बिजनेस हेड एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सी ई ओ) श्री वाई. डी. तिवारी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ । इस अवसर पर संस्थान के अधिकारीगण श्री हरीश जोशी, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, विष्णु माहेश्वरी, राकेश पोरवाल और अनिल बिश्नोई एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित  रहे । पोस्टर विमोचन के दौरान श्री तिवारी ने इस पुनीत कार्य की सराहना की और सभी कर्मचारियों को इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
 *17 अक्टूबर को आरएसडब्ल्यूएम  मिलांज स्टाफ क्लब में जुटेंगे रक्तदाता**
आयोजकों ने बताया कि यह महा रक्तदान शिविर 17 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आरएसडब्ल्यूएम (RSWM Melange) मिलांज स्टाफ क्लब में आयोजित किया जाएगा। शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहां रक्तदाताओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा की मेडिकल टीम की देख रेख और मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक आयोजित किया जाएगा।
 जवाहर फाउंडेशन की प्रभारी एवं *एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा* ने क्षेत्र के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से इस महादान का हिस्सा बनने का आह्वान किया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित कर जरूरतमंदों की मदद करना और मानव जीवन को बचाना है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!