विदिषा 6 अगस्त 2018/ श्री हरि वृद्धाश्रम ग्रुप के विषेष सहयोगी गंजबासौदा के वरिष्ठ पत्रकार कोमलसिंह यादव के होनहार दामाद ‘‘इसरो मंगलयान‘‘ के वैज्ञानिक धर्मेंद्र प्रताप यादव, अपने जन्मदिन पर प्रथम बार सपरिवार श्रीहरि वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने परिजनों सहित भारतीय परंपरा अनुसार अपने हाथों से बुजुर्गों को विशिष्ट भोजन परोस कर अपना जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और प्रतिष्ठा के लिए जहां वैज्ञानिक रूप में हम लोग कृत संकल्पित है, वही अपने देश की संस्कृति तथा परम्परा बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्ध है। श्री हरि वृद्धाश्रम अपनों के द्वारा उपेक्षित वृद्ध माता-पिता का अपना घर है और मुझे आश्रम संचालक वेदप्रकाश शर्मा पर गर्व है। उनके साथ उनके परिवार के परिजन-आत्मीयजन कोमलसिंह यादव, उमेश यादव, श्रीमती सुधा यादव, श्रीमती संघमित्रा यादव और बेबी सान्वी उपस्थित हुए। आश्रम परिवार और आश्रम संचालक श्रीमती इन्दिरा वेद प्रकाश शर्मा ने धर्मेंद्र प्रताप यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।