सिन्ध स्मृति दिवस 14 अगस्त को होंगे कार्यक्रम

संगोष्ठियां व देशभक्ति आधारित कार्यक्रम
अजमेर 11 अगस्त 2018 – भारतीय सिन्धु सभा की ओर से अखण्ड भारत से सिन्ध अलग होने पर सिन्ध स्मृति दिवस 14 अगस्त को सांय 6 बजे से महानगर की आठ ईकाईयों की ओर से देशभक्ति आधारित कार्यक्रम व संगोष्ठियों व अलग अलग विद्यालयों में विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा।
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि सभी ईकाईयों में सम्पर्क हेतु संयोजक व सह-सयांजक को जिम्मेदारी दी गई है जिसमें भारत माता पूजन, सिन्ध के गौरवमयी इतिहास की जानकारी, बाल संस्कार शिविरों में तैयार विद्यार्थियों की ओर से देश भक्ति आधारित कार्यक्रम के साथ साहित्यकार व शिक्षाविद् मार्गदर्शन देेगें।

संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने बताया कि स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, हरिसुन्दर बालिका विद्यालय व संत कवंरराम स्कूल में विद्यार्थियों को सिन्ध के गौरवमयी इतिहास की जानकारी व परिचर्चा की जायेगी। संगठन की ईकाईयों में चन्द्रवरदाई नगर में बी ब्लाक मधुबन कालोनी, पंचशील नगर स्थित सिन्धु भवन, अजयनगर में मीना मेंशन, लीलेश्वर महादेव मंदिर, संत लीलाशाह कॉलोनी, धोला भाटा, पूज्य झूलेलाल मन्दिर, नाकामदार, वैशाली नगर ईकाई की ओर से पूज्य झूलेलाल मन्दिर, प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, कंचन नगर में माताजी मन्दिर प्रांगण, संत कवंरराम कॉलोनी में ईसर गोविन्द धाम पर स्वामी ईसरदास की आर्शीवाद के अलावा निर्मलधाम झूला मौहल्ला में स्वामी आत्मदास जी का आर्शीवाद प्राप्त होगा।

(रमेश वलीरामाणी)
प्रचार मंत्री,
मो. 9413691477

error: Content is protected !!