राजपुरोहित समाज के मोक्षधाम में श्रमदान ओर पौधारोपण

बीकानेर/ आज षष्टम चरण में विप्र फाउंडेशन युवा मंच बीकानेर के बैनर तले सामाजिक समरसता को लेकर राजपुरोहित समाज के मोक्षधाम में सफाई कर व्रक्षारोपन किया गया* लगातार गत छः रविवार से निरन्तर सफाई अभियान व वृक्षारोपण किया जा रहा है जो आगामी रविवार को भी जारी रहेगा। विप्र फाउंडेशन के महामंत्री रामेश्वर पाणेचा ने जानकारी देते हुए बताया की विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी व अन्य सामजिक बन्धु उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भंवर पुरोहित, युवा जिलाध्यक्ष रविन्द्र जाजड़ा,महामंत्री युवा मंच शिवदत्त ओझा,कालू सिंह राजपुरोहित,जितेंद्र भादाणी,सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित,प्रहलाद जोशी,अशोक पंचारिया, महादेव उपाध्याय,गणेश पाणेचा,शिवराज पंचारिया,रघुवीर उपाध्याय,शेखर ओझा,शिव जाजड़ा,महावीर सांखी,बाबू सिंह राजपुरोहित, अनोपसिंह राजपुरोहित,प्रहलाद पंचारिया,राहुल पारीक,राजा तिवाड़ी,स्वच्छता प्रकोष्ठ प्रभारी राजकुमार व्यास,सुनील सोनी,निखिलेश पारीक,हेमंत सेवग,मेघराज पुरोहित,लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित,ओम सिंह,रामचंद्र राजपुरोहित,पियूष जोशी आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।
विप्र फाउंडेशन के युवा मंच जिलाध्यक्ष रविन्द्र जाजड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यक्रम के छः चरण पूरे हो चुके है और इस कार्यक्रम के दौरान 8 शमसान भूमि और 1 मन्दिर में स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम चलाया ओर हर सप्ताह चलेगा इससे युवाओ में आपसी स्नेह बढ़ रहा है और साथ मे सामाजिक स्थानों का रखरखाव भी हो रहा है!!

आयोजक विप्र फाउंडेशन युवा मंच, बीकानेर
रविन्द्र जाजड़ा
जिलाध्यक्ष विफा युवा मंच, बीकानेर

error: Content is protected !!