मानवेन्द्र सिंह ने मृतकों के परिवार जनों से मिल संवेदना प्रकट की

तनोट और घन्टयाली माता के दर्शन के जिले की खुशहाली की कामना की

जैसलमेर। पूर्व सांसद और शिव विधायक कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल ने रविवार को दो रोज पूर्व ब्रहमसर नदी हादसे में मृतक महिलाओ के परिजनों से मिल संवेदना प्रकट की वही पिथला के पूर्व पुलिस उप अधीक्षक चन्दन सिंह के निध्न पर उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।।कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने रविवार को पिथला पहुंच चन्दन सिंह के निधन ओर उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की तो ब्रहमसर में दो रोज पुर घटित हादसे में मृतक महिलाओ के परिजनों से अमर सागर और बड़ा बाग में मिलकर शोक प्रकट किया ।परिजनों को ढांढस बंधवाया।।मानवेन्द्र सिंह आज रामगढ़,तनोट ,घंटियाली का दौरा किया ।आम जन से मिले तथा उनकी समस्याओं को सुना।।मानवेन्द्र सिंह ने तनोट माता और घन्टयाली माता के दर्शन कर जिले की खुशहाली की कामना की।।उनके साथ मुकेश गज्जा,भँवर सिंह साधना और दुर्जन सिंह सिहडार थे।।मानवेन्द्र सिंह 23 अगस्त तक जिले के दौरे पे रहेंगे।

error: Content is protected !!