केकड़ी,24 अगस्त।
महिला मोर्चा केकड़ी देहात की बैठक प्रधान पूजा सैनी की अध्यक्षता वह महिला मोर्चा सम्मेलन संयोजक रामनिवास तेली के सानिध्य में पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुई बैठक में महिला मोर्चा के 4 सितंबर को केकड़ी में होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कार्य योजना बनाई गई व इस हेतु प्रधान पूजा सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह करने हेतु एक टीम का गठन किया गया ,बैठक में महिला मोर्चा देहात अध्यक्ष दमयंती जोशीे, पुष्पा देवी,विजय लक्ष्मी शर्मा,सीमा चतुर्वेदी,निर्मला देवी,ओम कंवर,कमोद कंवर,धौली देवी,राजेंद्र सैनी दिनेश चतुर्वेदी स्हित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।