मण्डल परिषद का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

देशनोक में 250 सदस्यों ने लिया भाग
बीकानेर 24 अगस्त । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर का 64 वां मण्डल परिषद का वार्षिक अधिवेशन श्री भूरा पंचायती भवन देशनोक में दिनांक 24 अगस्त को मण्डल प्रधान राजेश चुरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर बीकानेर मण्डल के पांच जिलों से 250 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट कमिश्नर रघुवीर सिंह शेखावत उपस्थित रहे। साथ ही मण्डल के मण्डल चीफ कमिश्नर विजयश्ंाकर आचार्य, मण्डल कमिश्नर गाइड विमला मेघवाल, केसरी सुथार, रामचन्द्र तुलस्यान, रामलाल नाई, एवं श्रीगोपालकृष्ण शर्मा ने अधिवेशन को संबोधित किया।
स्थानीय संघ देशनोक के प्रभारी कमिश्नर कौशल कुमार पंवार ने सभी का स्वागत किया । मण्डल चीफ कमिश्नर आचार्य ने स्टेट चीफ कमिश्नर जे सी महान्ति के संदेश का पठन किया एवं कार्यकर्ताओं को आगे बढने के लिये प्रेरित किया।
मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित ने आय व्यय बजट प्रस्तुत किया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त घनश्याम व्यास द्वारा सत्र 2017.18 की उपलब्धि विवरण प्रस्तुत किया गया।
विमला मेघवाल ने कहा कि सकाउट गाइड संगठन युवाओं जिम्मेदार नागरिक बनाने का कार्यक्रम है और हमें इसको मिलकर आगे बढाना है।
स्टेट कमिश्नर रघुवीर सिंह ने सदन को संबोधित करते हुए राज्य मुख्यालय के आगामी योजनाओं से अवगत कराते हुए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अर्न्तराष्ट्रीय पर संभागित्व करने वाले 24 स्काउटर, दीर्घकालीन पदक प्राप्तकर्ता एवं हिमालय वुड बैज से सम्मानित सदस्यों का अभिनंदन किया गया बीकानेर
स्थानीय संघ सचिव भंवरगिरी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही अधिवेशन को सफल बनाने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक राज्य संगठन आयुक्त घनश्याम व्यास ने किया।

जसवन्तसिंह राजपुरोहित
सी ओ स्काउट बीकानेर

error: Content is protected !!