आकार ग्रुप की चित्र प्रदर्शनी आरंभ

अजमेर। आकार आर्ट ग्रुप की वार्षिक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को सूचना केन्द्र की कला दिर्घा में आबकारी अधिकारी मेघना चौधरी और सूचना जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक प्यारे मोहन त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर अजमेर के 14 कलाकारों द्वारा निर्मित 50 कृतियों को कला प्रेमियों की दर्शनार्थ लगाया गया है। समस्त कलाकारों ने अपनी थीम के मुताबिक चित्रों को चटक रंग देकर आकार दिया, जिसे देख दर्शक अभिभूत हो गये। प्रदर्शनी में प्रहलाद शर्मा, लक्ष्यपाल सिंह राठौड़, देवेन्द्र खारोल, पुष्पकांत मिश्रा, सुरेश प्रजापति, रमेश शर्मा, अर्चना तेला, अंशिखा माहेश्वरी, महीपाल सिंह, जितेन्द्र कुमावत, उमा शर्मा और येविष्ठ कौशिक कि बेहतरीन कलाकृतियां प्रदर्शनी दिर्घा की शोभा बढ़ा रही है। यह प्रदर्शनी 18 नवम्बर तक सुबह 10 बजे से 4 बजे तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।
error: Content is protected !!