प्रश्न मंच प्रतियोगिता 24 सितंबर को

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता जो कि 1 अगस्त को आयोजित की गई थी प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी प्रतियोगिता के दूसरे चरण प्रश्न मंच में भाग लेंगे शाखा के संदीप गोयल ने बताया कि भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सोमवार को स्थानिय सूचना केंद्र में आयोजित होने वाली प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे जहां सामान्य प्रश्नों के साथ साथ ऑडियो , वीडियो प्रश्नों को सम्मिलित किया गया है । प्रकल्प प्रभारी देवेंद्र गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता को रोचक और श्रोताओं से जुड़ने के लिए श्रोताओं के लिए भी कुछ प्रश्न निर्धारित किए गए हैं जहां सही जवाब देने पर उन्हें भी पुरस्कृत करना निर्धारित किया है शाखा सचिव अनुज गर्ग ने बताया कि प्रतियोगता में कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों की प्रतियोगिता वर्ग अनुसार रहेगी आज के कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी टीमों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा और शाखा स्तर प्रथम आने वाली टीम प्रान्त में शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी कार्यक्रम प्रातः 9ः00 बजे से प्रारंभ होगा कल के कार्यक्रम में जिला प्रमुख सुश्री वंदना नोगिया का आतिथ्य रहेगा ।

संदीप गोयल
9352004484

error: Content is protected !!