हजारों गेलन पानी यूं ही बह गया

अजमेर। फव्वारा सर्किल स्थित गोधों की नसियां के सामने शनिवार दोपहर पानी की पाइप लाइन से हजारों गेलन पानी व्यर्थ बह गया। हालांकि पीएचईडी जेईएन यशोदा डीडवानिया का कहना है कि पाइप लाइन को वाश आउट करने की प्रक्रिया के दौरान पानी सड़क पर बहा है, जिसे एक घंटे के अन्दर बन्द कर दिया गया, जबकि लोगों का आरोप है कि जैन समाज की नसियां में चार्तुमास चल रहा है। हजारों धर्म प्रेमी सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने नसियां पहुंचते हैं। ऐसे में दिन के समय लाइन वाश करने की क्या आवश्यकता थी। सड़क पर बह रहे पानी से दौलतबाग रोड पर घंटों जाम लगा रहा। सड़क के बीचों बीच दुपहिया और चोपहिया वाहनों की रेलमपेल को हटाने में यातायात पुलिस और पुलिस को पसीने आ गये।

 

error: Content is protected !!