प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए बैठकों का आयोजन

अजमेर, 02 अक्टूबर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं आमजन में भी हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए भारी उत्साह है।
श्री देवनानी ने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर को राजस्थान गौरव यात्रा के समापन के अवसर पर होने वाली प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की रेली की तैयारियों को लेकर अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के तीनों मण्डलों की अलग-अलग बैठके आयोजित की गई।
फायसागर रोड़ स्थित एक समारोह स्थल पर भाजपा दाहरसेन मण्डल की बैठक आयोजित की गई जिसे सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री मोदी को विश्व ने चैम्पियन आॅफ अर्थ की उपमा प्रदान की है। एसे व्यक्ति के अजमेर आगमन पर क्षेत्र के वार्डो से अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रवासियों को रेली में पहुंचना चाहिए। बैठक में प्रत्येक वार्ड व क्षेत्र से कार्यकर्ताओं व आमजन को मोदी जी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए चर्चा की गई।
भाजपा के पृथ्वीराज मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि विधान सभा चुनाव से पूर्व मोदी जी की यह रैली भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के मनोबल में उर्जा का संचार करेगी। भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ाने वाले श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर अजमेर को मेजबान बनने का अवसर व सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को जनता को प्रधानमंत्री जी की रैली में शामिल होन के लिए आग्रहपूर्वक निमंत्रित करना चाहिए।
बजरंग मण्डल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान की है। देश के किसान
बैठकों में महामंत्री रमेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, राजेश शर्मा एवं धर्मराज गौतम, दीपक शर्मा, महैन्द्र मित्तल, चन्दे्रश सांखला, प्रकाश मेहरा, प्रकाश बंसल, अनिल नरवाल, राजकुमार साहू, भारती श्रीवास्तव, जे.के. शर्मा, राजेन्द्र सिंह राठौड़, धर्मेन्द्र शर्मा, अशोक सोनी, सीताराम शर्मा, सुलोचना शुक्ला, विकास जेन, दयालराम सिवासिया, सुरेश माथुर, रमेश कौशल, मोहम्मद सलीम, डा. मंसूर अली, किशन बालानी, बालेश गोहिल, अंचित परिहार, भोजरा जोशी, नारायण टण्डन, रमेश टेलर, लक्ष्मी यादव, छगन सिंह राणा, सुरेन्द्र माथुर, गोपाल माथुर, गंगाराम सैनी, राजू कुमावत, शंकरसिंह रावत, शमशेर सिंह रावत, दरियाव सिंह, लोकेन्द्र सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!