मोदी की जनसभा हेतु बैठक कायड़ विश्राम स्थली में संपन्न

आज दिनांक 2 अक्टूबर 2018 को आगामी 6 अक्टूबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा हेतु एक आवश्यक बैठक कायड़ विश्राम स्थली में संपन्न हुई
बैठक को संबोधित करते हुए राजकीय धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने व्यवस्थाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की बैठक में उन्होंने सभा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं व्यवस्थाओं से संबंधित समितियों के प्रमुख एवं सदस्यों से सभी व्यवस्थाओं हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए सभा को सफल बनाने के लिए हर पहलू पर गहनता से विचार विमर्श किया कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की व्यवस्था में लगे हुए सभी कार्यकर्ताओं को यह ध्यान में रहना चाहिए कि वह राजस्थान में होने वाली विशालतम जनसभा की की जिम्मेदारी उन पर है
बैठक में उन्होंने जनसभा हेतु यातायात प्रचार प्रसार मीडिया जलपान आवास अतिथि सत्कार व अन्य बहुत से व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महा मंत्री चंद्र शेखर जी ने व्यवस्थाओं से संबंधित व्यवस्था प्रमुख को से परिचय करते हुए उनसे उनकी रण नीति पूछी तत्पश्चात उन्होंने कहा की इस विशालतम जनसभा का सबसे प्रमुख उद्देश्य है कि हमें कैसे ज्यादा से ज्यादा जनता को सभा स्थल तक लाना है उन्होंने कहा कि हमारा प्रचार प्रसार एवं व्यवस्था इस प्रकार की होनी चाहिए की जनसभा में भाग लेने हेतु पूरे के पूरे परिवार आए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की छोटी से छोटी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाते हैं और सिर्फ योजना बनाते नहीं अपितु उसका सफल क्रियान्वयन भी करवाते हैं महिलाओं हेतु उनकी सोच का सबसे बड़ा उदाहरण उज्जवला गैस योजना है बेटियों के लिए उनका सबसे महत्वपूर्ण योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना है आयुष्मान भारत के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 करोड़ परिवारों के स्वास्थ्य की चिंता कर रहे हैं हमारी विदेश नीति आज तक की सबसे सफल विदेश नीति साबित हुई है इसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ष्चौंपियन ऑफ अर्थष् की उपाधि से नवाजा जाना है
बैठक समाप्ति के पश्चात संगठनमहामंत्री श्री चंद्रशेखर ने सभा स्थल का जायजा लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए
बैठक में राज्यसभा सांसद नारायण लाल पंचारिया महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह , विधायक भागीरथ चौधरी, सुरेष टांक, संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ,देहात जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत, शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ,महापौर धर्मेंद्र गहलोत ,पूर्व मंत्री श्री कृष्ण सोनगरा, पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्णा शंकर दशोरा उपमहापौर संपत सांखला,सूरेंद्र सिंह शेखावत ,कंवल प्रकाश किशनानी ,सोम रतन आर्य, मुंसिफ अली खान ,संजय अरोड़ा, संजय खंडेलवाल, नारायण सिंह गोधियावास ,राजेश घाटे, गीसूलाल गढ़वाल ,देवेंद्र सिंह शेखावत, नवीन सोगानी ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक, संजय चौहान ,अनुपम गोयल ,अनीश मोयल ,विजय खेमानी, विकास गिद्वानी, कुणाल कटारिया तारा चंद सबलानिया हेेमंत सुनारीवाल अमित जैन, उषा किरण जोषी, पूर्व विधायक हरीष झामनानी, सैयद सलीम, फरहाद सागर अष्विन चौहान, दीपक सिंह राठौड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनीष मोयल
जिला मिडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी

error: Content is protected !!