मण्डावर को मिला उजियारी पंचायत सम्मान

राजसमन्द जिले के भीम उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मण्डावर को राजसमन्द जिला परिषद में गांधी जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविंद सिंह राणावत, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) भरत कुमार जोशी ने मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी रावत व पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण गिरी गोस्वामी को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि मण्डावर पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। कठिन संघर्ष में शराबबंदी करवा कर मण्डावर राष्ट्रीय स्तर चर्चित रहा है।

error: Content is protected !!