अजमेर, दिनांक 02/10/2018 मीनू स्कूल चाचियावास में राश्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर षास्त्री की जयंती बडे धूम-धाम के साथ मनायी गई । कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि करण पुजारा (प्रधानमंत्री बाल संसद) द्वारा माल्यार्पण कर किया गया । खुषी लुवा व कुमकुम गुर्जर ने ’बापू हमारे सबसे प्यारे’ भजन प्रस्तुत किया । दिव्यांग बालिकाओं ने गाँधीजी के तीन बन्दरों पर रोल प्ले कर उनकी षिक्षाओं के बारे में जागरूक किया । महापुरुशों की जयंती के उपलक्ष में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान अरूण बागडी व द्वितीय यष सिंधल, तृतीय स्थान सुनील गुर्जर ने प्राप्त किया झांकी में छात्र विश्णु ने राश्ट्रपिता महात्मा गाँधी व हर्शित अरोड़ा ने लाल बहादुर षास्त्री की भूमिका निभाकर सबका मन मोह लिया । कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक ईष्वर षर्मा ने किया इस कार्यक्रम मंे सागर कॉलेज चाचियावास के विषेश षिक्षा षिक्षण-प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने भाग लिया।