राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यालय का उद्घाटन 28 अक्टूबर को

सहकार भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन दिसम्बर में

अजमेर 27 अक्टूबर। सहकार भारती का छठा राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 22 एवं 23 दिसम्बर 2018 को पुष्कर में आयोजित होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए तैयारिया चल रही है इस कडी में रविवार 28 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर पुष्कर रोड स्थित आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में अधिवेशन के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
अजमेर जिला संगठन प्रमुख अमृत अग्रवाल ने बताया कि रविवार को होने वाले सहकार भारती के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश सहित जिले के प्रमुख गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
सहकार भरती संगठन प्रमुख चित्तोड प्रान्त सम्मान सिंह बडगुर्जर ने बताया कि दिसम्बर माह में राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिन्द्र मेहता व महामंत्र.ी उयद जोशी, प्रदेश संगठन प्रमुख एवं अधिवेशन सचिव हनुमान अग्रवाल सहित सम्पूर्ण भारत से तीन हजार प्रदेश व जिला पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

मनोज वर्मा
मीडिया सह प्रभारी
मो. 8112201417

error: Content is protected !!