बीना काक ब्याजमुक्त फसली ऋण योजना की प्रगति से प्रभावित

श्रीमती बीना काक मुख्यमंत्री ब्याज मुक्त फसली ऋण फोलोअप शिविर को सम्बोधित करते हुए

अजमेर। पर्यटन, वन, महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा अजमेर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती बीना काक अजमेर जिले में मुख्यमंत्री ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना की उपलब्धियों से अत्यधिक प्रभावित हुई और कहा कि इस जिले की महिलाओं में काफी जागरूकता है, जिससे सरकार की हर कल्याणकारी योजना अच्छी तरह से लागू हो रही है। उन्होंने कहा कि ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना से काश्तकारों को भरपूर लाभ मिला है।
प्रभारी मंत्री श्रीमती काक यहां सहकार भवन में आयोजित मुख्यमंत्री ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना के फोलोअप शिविर को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने 25 महिला काश्तकारों को 7 लाख रूपये के ब्याज मुक्त ऋण के चैक दिये।

श्रीमती बीना काक शिविर में महिला काश्तकार को चैक देते हुए

श्रीमती काक के सम्मुख एक ग्रामीण महिला ऋण की पूरी जानकारी देते हुए

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की सहृदयता और काश्तकारों के प्रति अपनत्व से ही 4 हजार करोड़ रूपये के ब्याज मुक्त फसली ऋण काश्तकारों में वितरित किये गये हैं। इस अभियान के दौरान अजमेर जिले द्वारा 30 करोड़ रूपये के लक्ष्य के विरूद्घ 43 करोड़ के ब्याज मुक्त ऋण वितरित कर 135 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि अर्जित की है जो महत्वपूर्ण है।
श्रीमती काक ने शिविर में मौजूद ग्रामीण महिलाओं से इस योजना के बारे में ली गई जानकारी के बाद कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और सभी की मेहनत रंग लाई है और किसानों को इसका पूरा लाभ मिला है उन्होंने अजमेर के जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया सहित अजमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्धक निदेशक अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि अजमेर के सांसद श्री सचिन पायलट के प्रयासों से अजमेर और राजस्थान को विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व फायदा मिला है और अजमेर जिला तो विकास में अव्वल हो गया है। उन्होंने शिविर में ग्रामीण काश्तकार रूक्मणी, कविता, शंमा, फरजाना, खेरूनबाना, रूक्मा, कमला देवी, गौरादेवी, मनभर, कान्हीदेवी, धनीदेवी, कमला देवी, पार्वती, राजेश्वरी सहित 25 महिलाओं को चैक वितरित किये।
शिविर में जिला कलक्टर वैभव गालरिया, नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत, महेन्द्र सिंह रलावता, अजमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री किशोर सिंह भी मौजूद थे। प्रारम्भ में सहकारी विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार श्री शकील अहमद ने प्रभारी मंत्री का स्वागत करते हुए बताया कि अजमेर जिले में 30 करोड़ रूपये के विरूद्घ 43 करोड़ तथा अजमेर संभाग में 140 करोड़ के विरूद्घ 162 करोड़ रूपये के ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरित किये गये हैं।
प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अजमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक श्री रविन्द्र राजपुरोहित ने बताया कि अजमेर जिले की प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति में मिनी बैंक की स्थापना की जा रही है और 42 करोड़ रूपये की जमा पूंजी है। जो गत वर्ष मात्र 5 करोड़ रूपये थी। हर तीन किलोमीटर पर जी.एस.एस. स्थापित है। गेगल ग्राम पंचायत के सरपंच ने सभी का स्वागत किया।

error: Content is protected !!