शुद्घ के लिए युद्घ अभियान जारी

अजमेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुद्घ के लिए युद्घ अभियान के तहत अजमेर व पुष्कर में विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने के लिए 4 मोबाईल टीम कार्य कर रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्मण हरचन्दानी ने बताया की ये टीम पुष्कर मेला एवं मोहर्रम को देखते हुए लगाई गई हंै। इनमें विभिन्न चिकित्सा अधिकारी और जांच अधिकारी साथ हैं।

error: Content is protected !!