
वैशाली नगर स्थित राधेश्री गार्डन में वार्ड 56 के क्षेत्रवासियों की ओर से बुधवार को आयोजित समारोह में देवनानी का अभिनंदन किया गया। क्षेत्रवासियों ने देवनानी को मालाएं व साफे पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता प्रभुदयाल कश्यप ने की। समारोह को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि वे जनता के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं। शहर के विकास के लिए हर समय प्रयासरत रहेंगे। क्षेत्रवासियों ने भी विश्वास दिलाया कि वे विकास कार्यों में देवनानी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे। इस मौके पर जगदीश बच्छानी, प्रकाश जैन, सतीश बंसल, राजकुमार ललवानी, दुर्गालाल कश्यप, विजय भाटिया, सोनू रावत, मोहन बृजवासी, विकास जैन, शशांक शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।