महिला कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफी पर खुषी जाहिर की

आज दिनांक 19 दिसम्बर 2018 – अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस व राजस्थान महिला कांग्रेस की समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार के द्वारा किसानो के कर्ज को माफ किये जाने के कदम पर खुषी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी का व मुख्यमंत्री अषोक गहलोत जी का आभार व्यक्त किया है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि जिस तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी ने चुनाव के पहले यह घोषणा की थी कि कांग्रेस की सरकार आते ही मात्र 10 दिनो में किसानो का कर्ज माफ कर दिया जायेगा। कांग्रेस सरकार हमेषा ही अपने वादो पर खरी उतरी है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा सहकारी बैको में किसानो का पूर्ण कर्जा व अन्य किसानो का करीब 2 लाख रू. तक का कर्जा माफ किया गया है जिससे अल्पकालीन कर्ज लेने वाले किसानो को बड़ी राहत प्रदान हुई है। यह करीब 18 हजार करोड़ रू. है। इसी पर आज अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान व समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारियों सहित राजस्थान की समस्त महिला कांग्रेस ने खुषी जाहिर कर अध्यक्ष श्री राहुल गांधी व मुख्यमंत्री श्री अषोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है। साथ ही समस्त किसानो व लोगो में भी खुषी की लहर व्याप्त है कि कांग्रेस सरकार अपने वादो पर खरी उतरी है।

error: Content is protected !!