बकाया ऋण को माफ़ करने की घोषणा का स्वागत

अजमेर 19/12/2018, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी के सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल व प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने आज राज्य की लोकप्रिय सरकार राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने देश के अंदर हरित क्रान्ति लाने वाले गरीब किसानों के दो लाख रूपये तक के बकाया ऋण को माफ़ करने की घोषणा का स्वागत किया |
गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि दुनिया के इतिहास में महज शपथगृहण करने के चन्द घंटों बाद अपने किये गये वायदों को पूरा किया है | निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकारें गरीबों, किसानों व राज्य के विकास के लिए कल्याणकारी साबित होगी | घोषणा का स्वागत करने वालों में करने वालों में कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, विजय पांड्या, मनीष सेन, नीरू दोसाया, शरद कपूर, जुल्फिकार चिश्ती, प्रहलाद माथुर, प्रेमसिंह गौड, संयम गंगवाल, संजय बाकलीवाल, सुदेश पाटनी आदि ने बधाई दी |

error: Content is protected !!