वार्ड 56 के नागरिकों ने किया देवनानी का अभिनंदन

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 19 दिसम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक व पूर्व षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत व अभिनंदन करने का सिलसिला लगातार जारी है।
वैशाली नगर स्थित राधेश्री गार्डन में वार्ड 56 के क्षेत्रवासियों की ओर से बुधवार को आयोजित समारोह में देवनानी का अभिनंदन किया गया। क्षेत्रवासियों ने देवनानी को मालाएं व साफे पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता प्रभुदयाल कश्यप ने की। समारोह को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि वे जनता के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं। शहर के विकास के लिए हर समय प्रयासरत रहेंगे। क्षेत्रवासियों ने भी विश्वास दिलाया कि वे विकास कार्यों में देवनानी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे। इस मौके पर जगदीश बच्छानी, प्रकाश जैन, सतीश बंसल, राजकुमार ललवानी, दुर्गालाल कश्यप, विजय भाटिया, सोनू रावत, मोहन बृजवासी, विकास जैन, शशांक शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!