अजमेर, 27 दिसंबर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बोर्ड चेयरपर्सन एंव सीएसआर प्रमुख श्रीमती टुक टुक घोष (सेवानिवृत आईएएस) द्वारा किशनगढ़ हवाई अड्डे का दौरा किया गया।
किशनगढ़ हवाई अड्डें के निदेशक श्री अशोक कपूर ने बताया कि श्रीमती घोष के द्वारा किशनगढ़ हवाई अड्डे द्वारा करवाए गये सामुदायिक उत्तरदायित्व के कार्यो का अवलोकन किया गया। सिलोरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र व छात्राओं से रूबरू हुऎ तथा उनसे भविष्य में अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उनके द्वारा 10 वी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाए दी एवं पैन, दरी, चॉकलेट आदि वितरित किए। उन्होंने बताया कि पुरे भारत वर्ष में प्राधिकरण के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में सीएसआर के अन्तर्गत कार्य किए जा रहे है। किशनगढ़ के राजकीय विद्यालय में कार्य करने के लिए और अधिक प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने हवाई अड्डे पर पौधारोपण भी किया। साथ ही हवाई अड्डा स्टाफ व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली व अपने अथक प्रयासो हेतु बधाई दी व आगे भी इस प्रकार कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री सुजीत कुमार, सुश्री स्निंग्धा, निदेशक विमानपत्तन श्री अशोक कपूर, सहायक महाप्रबंधक श्री पंकज अग्रवाल, प्रबंधक श्री मनीष जोनवाल, प्रबंधक श्री अशोक कुमार सहायक प्रबंधक सुश्री श्वैता सैन एंव अन्य अधिकारी उपस्थित थे।