लोहार बस्ती में स्वेटर का वितरण

सेवा भारती के प्रकल्प बाल संस्कार केंद्र के अंतर्गत आज गंज स्थित लोहार बस्ती में स्वेटर व राम दरबार की तस्वीर का वितरण नगर के माननीय संचालक कन्हैया लाल जी सोनी व नगर सेवा प्रमुख ओम जी डाबी ने किया सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे बाल संस्कार केंद्र प्रकल्प का संयोजन घनश्याम जी डाणी व वंदना जी ढाणी द्वारा किया जा रहा है साथ ही गंज स्थित लोहार बस्ती में एकल विद्यालय का संचालन भी घनश्याम जी ढाणी द्वारा विगत कुछ माह से किया जा रहा है आज के कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया आज के कार्यक्रम में चंद्रकुंड रोड शाखा वह पुरानी मंडी प्रभात शाखा के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

संदीप गोयल
9352004484

error: Content is protected !!