अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव : बांधी बांदनवार, बांटे पीले चांवल

श्री संभवनाथ भगवान के आगमन से जैन समाज में खुशी, संतों-साध्वियों के सानिध्य में होगी भव्य प्रतिष्ठा
ब्यावर, 8 जनवरी। श्री संभवनाथ भगवान के भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है। समाज का हर सदस्य भगवान का स्वागत करने को अातुर है। श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन के लिए सकल जैन समाज को आमंत्रण दिया जा रहा है। महोत्सव के सह संयोजक राकेश भंडारी ने बताया कि नवयुवक मंडल व महिला मंडल के सदस्य घर-घर जाकर आमंत्रण दे रहे हैं। समाज में पीले चांवल बांटकर न्यौता दिया जा रहा है। भगवान के आगमन की खुशी में घरों पर बांदनवार बांधी जा रही है। संघ मंत्री महेंद्र छाजेड़ के नेतृत्व में माणकचंद चौपड़ा, राकेश डोसी, अरिहंत कांकरिया, संदीप कोठारी, गौतम यति, अक्षय रांका, अनिल बैंगानी, राजकुमार बरड़िया, मीना बोहरा, मंजूला बोरुंदिया, गौतम यति, गौरव मुणोत, विजयलक्ष्मी मूथा, ममता बुरड़, निश्मा छाजेड़, निशा चौपड़ा, सुनीता चौपड़ा व अन्य सदस्यों ने घरों में बांदनवार बांधकर पीले चांवल बांटे।
रोशनी से सजे जैन मंदिर
आगामी 12 जनवरी से शुरू होने वाले नौ दिवसीय महोत्सव के लिए बिजयनगर रोड स्थित जैन दादाबाड़ी को सजाया जा रहा है। रंग-रोगन के साथ ही अन्य तैयारियां भी तेज हो गई है। शहर में स्थापित दिगंबर व श्वेतांबर जैन समाज के सभी मंदिरों को सतरंगी रोशनी से सजाया गया है।
सुमित सारस्वत
महोत्सव मीडिया प्रभारी
मो.9462737273

error: Content is protected !!