अजमेर, 08 जनवरी। “बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं” योजना/कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मंगलवार को राजकीय महिला चिकित्सालय में “बेटी जन्मोत्सव”कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में चिकित्सालय में भर्ती उन माताओं जिनके नवजात शिशु कन्या का जन्म हुआ है,उनसे केक कटवाकर एवं माताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये चिकित्सालय की अधीक्षक डॉं कान्ती मेहरदा ने कहा कि आज की कन्या कल देश के विकास में भागीदार सिद्व होगी अतः हमें कन्या को सुरक्षित रखना चाहिए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती दर्शना शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति का सभी को भंलिभांति बोध है, आवश्यकता है उसे सुरक्षित अवस्था में रखने कि परिजनों को यह मानना चाहिए कि उनके परिवार में जो नवजात शिशु कन्या एक नये मेहमान के रूप में आयी है वह कल देश,राष्ट्र का भविष्य हो सकती है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री नगेन्द्र कुमार तोलम्बियां ने कहा कि सरकार द्वारा इस योजना के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से जनजागरूकता व बाल लिंगानुपात में बढ़ोतरी का लक्ष्य लिया गया है।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कृष्णा शर्मा, प्रचेता द्वारा किया गया जबकि आभार श्रीमती राजश्री आचार्य, प्रचेता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय का समस्त स्टॉफ डॉ. पूर्णिमा पचौरी, अन्य चिकित्सक, मैटर्न, तकनीकी कर्मचारी सहित प्रसूताओं के अभिभावकगण एवं परिजन भी उपस्थित थे।
राजस्थान फसली ऋण माफी योजना 2018
ऋण माफी की सूचियों का पुर्नःसत्यापन किया जाएगा
अजमेर,8 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा घोषित राजस्थान फसली ऋण माफी योजना 2018 के अन्तर्गत निर्देशानुसार समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से बैंक द्वारा दी गई ऋण माफी की सूचियों का पुर्नःसत्यापन किया जाएगा। इसके लिए समस्त शाखाओं एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर इन सूचियों को चस्पा किया गया है जिनके माध्यम से कोई भी व्यक्ति कार्यालय समय में ऋण माफी सम्बन्धि जानकारी प्राप्त कर सकता है।
अजमेर सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक श्री जी.एल.गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा घोषित राजस्थान फसली ऋण माफी योजना 2018 के अन्तर्गत लाभार्थी कृषक की ऋण माफी सम्बन्धि समस्त जानकारी आधार/भामाशाह कार्ड के माध्यम से वैब पोर्टल राजकॉपरेटिवस डॉट एनआईसी डॉट इन पर दाई तरफ लोन वैवर पोर्टल के न्यू लिंक पर ऋण माफी पोर्टल पर जाने के लिए क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने बताया कि जिले की सभी समितियों में आगामी 5 दिवस में कार्याक्रमानुसार सूचियों की जॉंच बाबत् विशेष जॉंच दल समिति मुख्यालय पर उपस्थित होकर जनसुनवाई करेंगे। यदि किसी ऋणी कृषक को ऋण माफी योजना की सूचियों बाबत् कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति समिति मुख्यालय पर विशेष जॉंच दल या सम्बन्धित शाखा प्रबन्धक के समक्ष दर्ज करा सकता है।
पूर्व सैनिकों के लिए टॉडगढ़ में समस्या समाधान शिविर 9 को
अजमेर, 08 जनवरी। जिले के समस्त पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं/वीर नारियों/आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर 9 जनवरी को टॉटगढ़ के फौजी धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री बनवारी लाल ने यह जानकारी दी।