फैमिली रेस्टोरेंट ’ट्रीट’ का शुभारम्भ

जनसम्पर्क विभाग उपनिदेशक विकास हर्ष ने किया उद्घाटन
बीकानेर। जस्सूसर गेट के बाहर सीताराम गेट के सामने शुद्ध शाकाहारी वातानुकूलित फैमिली रेस्टोरेंट ट्रीट का शुभारम्भ शुक्रवार को किया गया। जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक विकास हर्ष के मुख्य आतिथ्य में उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि लोकप्रिय गायक कलाकार पं् केशव शर्मा उपस्थित रहे। रेस्टोरेंट के संचालक ईशान पुष्करणा ने बताया कि रेस्टोरेंट में अमृतसरी तंदूरी, कुलछे, छोले, पनीर टिक्का सहित सभी प्रकार का शाकाहारी भोजन उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि भोजन बनाने में हाईजिन का विशेष ध्यान रखते हुए व्यंजन परोसे जाएंगे। साथ ही मल्टीग्रीन आटे का प्रयोग कर कुलछे बनाए जाएंगे जिनका शुगर, बीपी वाले मरीज भी लुत्फ उठा सकेंगे। इस अवसर पर डॉ वेद शर्मा, डॉ ओम कुबेरा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!