मिशन 25 के तहत जीतेंगे राजस्थान

बीकानेर 5 फरवरी।
राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रभारी नीतू वर्मा सोइन ने राजस्थान में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षो एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ और ब्लॉक स्तर पर महिला पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी से कार्य करना है।मंगलवार को जयपुर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी और जिला अध्यक्षो की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव मिशन 25 के तहत महिला कार्यकर्ताओ को मेहनत और लगन से जुट कर कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर अच्छा कार्य करने वाली कार्यकर्ता और पदाधिकारी को राजनीतिक नियुक्तियों में तवजु दी जाएगी।राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष अपनी कार्यकारणी को और विस्तार से गठन करे।औऱ सक्रिय कार्यकर्ताओ को जोड़े।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा ब्लॉक स्तर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा और समन्वयक की नियुक्ति की जाएगी।
इस अवसर पर बीकानेर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़,प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल,कमला बिश्नोई,प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज सरगरा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!