आज का राशिफल व पंचांग : 24 अक्टूबर, 2026, शनिवार

आज और कल का दिन खास
24 अक्टूबर 2026 : संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस आज।
25 अक्टूबर 2026 : चंद्र पूर्णिमा व्रत कल।
25 अक्टूबर 2026 : शरद पूर्णिमा कल।
25 अक्टूबर 2026 : धनी श्री देव चंद्र का प्राकट्योत्सव कल।
25 अक्टूबर 2026 : कल होंगे पंचक पूर्ण 19:20 बजे।
25 अक्टूबर 2026 : कोजागर व्रत कल।
आज का राशिफल
*****************
24 अक्टूबर, 2026, शनिवार
====================
मेष : कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा, विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। भाग्‍य पर भरोसा रखें और आगे बढ़ते जाएं, सफलता अवश्‍य मिलेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
वृषभ : वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। आज माता-पिता के साथ भी आपका विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। आज आपको व्‍यर्थ की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बचें।
मिथुन : पूरा दिन मंगलमय बीतेगा, मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, आज आपका मनोबल बढ़ेगा। विरोधी परास्‍त होंगे और यात्रा आज मंगलमय होगी। आज के दिन आपको धन लाभ भी बड़ी मात्रा में हो सकता है। आज आपकी समस्‍याओं का भी अंत होगा।
कर्क : धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। धन निवेश से लाभ होगा और आज किसी को उधार न दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। आपको किसी करीबी के लिए पैसों का आज इंतजाम भी करना पड़ सकता है। समाज में मान-प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। बिजनस के मामले में थोड़ा जोखिम उठाने से लाभ प्राप्‍त होगा।
सिंह : उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्‍त होगा। उत्साह बना रहेगा, पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में भी सभी पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्‍ट भी शुरू हो सकते हैं। आज विपरीत के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
कन्या : अत्यधिक खर्च से बचें, कार्यों में बाधाएं आएंगी। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। दांपत्‍य जीवन में आज कुछ विवाद बढ़ सकता है। परिवार के लोगों के बीच में आज किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। आज आप खाने में थोड़ी सावधानी रखें, सेहत बिगड़ सकती है।
तुला : विशेष लाभ के योग हैं। रुके काम बनेंगे। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी और आज का दिन उन्नतिदायक है। आज आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। उच्‍च रक्‍तचाप के मरीजों को आज थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है।
वृश्चिक : पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि, कार्यों में रुचि, सफलता एवं नई योजना भरा दिन है। सुख के साधन बढ़ेंगे। परिवार के बीच अच्‍छा मेलजोल रहेगा। पुराने समय से रुके पड़े सरकारी काम आज गति पकड़ सकते हैं। मित्रों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी। मान-सम्‍मान बढ़ेगा और यान प्राप्ति के योग हैं।
धनु : भाग्य आज आपका साथ देगा, अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा, विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी, मंगलमय दिन है। धन निवेश में मुनाफा भी बढ़ेगा। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ होगा और आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। नई योजनाओं से लाभ होगा।
मकर : आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा अवॉइड भी कर सकते हैं। वाहन धीमी गति से चलाएं। आज कारोबार आपका सामान्‍य रहेगा। भूमि-भवन और वाहन से जुड़ा आज कोई भी सौदा आपको नुकसान करवा सकता है। बेहतर होगा टाल दें।
कुंभ : प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें। दांपत्‍य जीवन में भी अच्‍छा समय चल रहा है। जीवनसाथी से भी सहयोग प्राप्‍त होगा। दोस्‍तों के साथ गपशप करने का समय निकाल पाएंगे।
मीन : अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, उन्नतिदायक दिन है। शत्रु बलहीन रहेंगे और आय-सम्पति के लिए शुभ दिन है। सेहत के मामले में थोड़ी निराशा हो सकती है। आज हो सके तो यात्रा को भी टाल दें। चोट लगने की आशंका है।
आज का पंचांग
===========
24 अक्टूबर 2026, शनिवार
***********************
तिथि त्रयोदशी 01:38 PM आगे – चतुदर्शी
योग व्याघात 08:01 PM आगे – हर्शण
करण तैतिल 01:38 PM गर अगले दिन 00:52 AM आगे – वणिज, विष्टि
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद 08:32 PM आगे – रेवती
पक्ष शुक्ल
वार शनिवार
सूर्योदय 06:27 AM
सूर्यास्त 05:43 PM
चन्द्रमा मीन
राहुकाल 09:16 AM – 10:40 PM
विक्रमी संवत्   2083
शक सम्वत 1948
मास अमांत आश्विन
मास पूर्णिमांत आश्विन
शुभ मुहूर्त – अभीजित 11:42 AM – 12:27 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!