नाट्यवृंद द्वारा नाटक का हुआ मंचन

अजमेर/ नाट्यवंथ थिएटर अकादमी द्वारा वरिष्ठ रंगकर्मी उमेश कुमार चौरसिया द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक “करने हैं साकार सपने” का मंचन में शुक्रवार 23 अक्टूबर को राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुआ। नाटक में सेंट्रल एकेडमी टीटी कॉलेज की पूर्णिमा गहलोत, सलोनी श्रीवास्तव, सेजल यादव, गुंजन लखावत, रोशनी कुमावत, ईशा जाटव व अंजू प्रजापत ने विविध पात्रों का अभिनय किया। कार्यक्रम में प्रभारी मीनाक्षी जैन, अलका पंवार सहित सौ से अधिक छात्राएं उपस्थित रहीं। प्राचार्य डॉ मंजूश्री गुप्ता ने सभी आभार जताया। नयी पीढ़ी को स्मैक, कोकीन, चिट्टा जैसे नशे के जहर से बचकर रहने की प्रेरणा देने वाले इस नाटक में यह बताया गया कि किस प्रकार नशे के सौदागर स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को नशे की लत लगा देते हैं। फिर नशे की लत में वे चोरी करते हैं, घर के सामान और खून तक बेचते हैं, कई तो आत्महत्या तक कर बैठते हैं। विविध दृश्यों में नशे के लिए तड़पते, बिलखते युवाओं की गंभीर स्थिति दिखाते हुए अंत में नशा कभी नहीं करने का संकल्प दिलाया गया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!