गणपतिया का खेड़ा देवनारायण मंदिर में पंचकुंडात्मक विष्णु महायज्ञ प्रांरभ

विशाल कलश यात्रा के साथ हुई मंडल स्थापना
भागवत कथा व रासलीला का शुभारंभ

शाहपुरा-
निकटवर्ती फुलियाकलां तहसील के गणपतिया का खेड़ा में बुधवार को विधि विधान से श्री पंचकुंडात्मक विष्णु महायज्ञ का अनुष्ठान खानिया के बालाजी मंदिर महंत रामदासजी महाराज के सानिध्य में प्रांरभ हुआ। इसमें यज्ञाचार्य पं. भेरूलाल शास्त्री की अगुवाई में विशाल कलश यात्रा व जल यात्रा निकाली गयी तथा मंडल की स्थापना वैदिक मंत्रोचार के साथ की गई। इस मौके पर श्रीमद भागवत कथा की भी शोभायात्रा निकली और पूजा अर्चना के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व मंगलवार को रात में यहां बगड़ावत महागाथा का भी शुभारंभ किया गया।
महायज्ञ विकास समिति के सहसंरक्षक व प्रधान गोपाल गुर्जर ने बताया कि बुधवार को गणपतिया का खेड़ा में स्थित थला के देवनारायण मंदिर परिसर में बनाये गये विशाल यज्ञ मंडप में श्री पंचकुंडात्मक विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ खानिया के बालाजी मंदिर महंत रामदासजी महाराज के सानिध्य में प्रांरभ हुआ। इससे पूर्व गांव की सैकड़ों महिला पुरूषों की विशाल शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी। यज्ञाचार्य पं. भेरूलाल शास्त्री ने आज सुबह दशविधि स्नान, पंचाग पूजन के साथ ही शोभायात्रा के यज्ञ मंडप पहुंचने पर मंडप प्रवेश कराया। इसके बाद उनके निर्देशन में मंडल स्थापना वैदिक मंत्रोचार के साथ करने के साथ ही कुंड पूजन कर अग्नि स्थापना के साथ ही हवन प्रांरभ किया गया।
इस बीच मंगलवार को रात्रि में देवनारायण मंदिर में बगड़ावत महागाथा का शुभारंभ हुआ। खायड़ा के बदरी गाडरी एंड पार्टी की ओर से रात में बगड़ावत कथा का वाचन समारोह पूर्वक किया गया। प्रधान गोपाल गुर्जर ने कलाकारों का स्वागत किया गया। आज श्रीमद भागवत कथा का पूजन समिति के पदााधिकारियों द्वारा करने क ेउपरांत कथा व्यास पं. केदार त्रिपाठी ने कथा वाचन प्रांरभ किया तथा रात में वृंदावन के श्री गिरीराज धर्मलीला संस्थान के ओमप्रकाश पप्पन भारद्धाज की अगुवाई में कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया।
यज्ञ समिति के संरक्षक ठा. देवेंद्र सिंह खंगारोत, अध्यक्ष किशनलाल बूड़िया, सह संरक्षक गोपाल गुर्जर, उपाध्यक्ष लादूलाल माली, सचिव सोजीराम पोसवाल, सहसचिव देवराज देवड़ा, कोषाध्यक्ष घीसालाल सोनी व महामंत्री महावीर कुम्हार सहित यज्ञ समिति के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में यज्ञाचार्य पं. भेरूलाल शास्त्री ने पूजन कराया। महायज्ञ का आयोजन 12 फरवरी तक चलेगा।

MOOLCHAND PESWANI
68. GANDHI PURI
SHAHPURA DISTT BHILWARA
MOB-94146 77775

error: Content is protected !!