गागनदास गोकलानी पुरस्कार समारोह 3 दिसंबर को

अजमेर। श्रीमती किशनीबाई वसन्दानी फाउण्डेशन की ओर से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 2012 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विशेषजन विद्यार्थियों को गागनदास गोकलानी पुरस्कार से 3 दिसंबर को प्रात: 11 बजे जवाहरलाल नेहरू मेडीकल कॉलेज के मेलॉडी हॉल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उपशासन सचिव श्रीमती पुष्पा सत्यानी ने बताया कि शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ, नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत, संभागीय आयुक्त श्रीमती किरण सोनी गुप्ता और जवाहर लाल मेडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पी.के. सारस्वत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
श्रीमती सत्यानी ने बताया कि समारोह में प्रतिभावान निशक्तजन विद्यार्थिंयों के अलावा इस क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए सर्वश्री अकबर खां, जितेन्द्र नाथ भार्गव तथा श्रीमती दीपक कालरा को राजस्थान गौरव से सम्मानित किया जाएगा।

error: Content is protected !!