मतोत्सव – मत का अधिकार सप्ताह सोमवार से

बीकानेर, 24 फरवरी। ‘मतदाता सत्यापन एवं सूचना कार्यक्रम’ (वीवीआइपी) के तहत 25 फरवरी से 3 मार्च तक ‘मतोत्सव-मत का अधिकार सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पोलिंग स्टेशन, विधानसभा और जिला स्तर पर विभिन्न स्वीप गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी कुमारपाल गौतम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार सोमवार को विभिन्न स्थानों पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। जिला मुख्यालय पर महारानी स्कूल से कीर्ति स्तम्भ तक मानव श्रृंखला कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से कार्यक्रम होगा। छब्बीस फरवरी को दीपदान, 27 को वोट बारात, 28 फरवरी को महिला मार्च, 1 मार्च को साइकिल रैली, 2 को ट्राईसाइकिल रेली तथा 3 मार्च को मैराथन का आयोजन होगा।
स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी प्रतिभा देवठिया ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्यक्रम के लिए स्लोगन कलर थीम, लक्षित वर्ग एवं प्रभारी अधिकारी का निर्धारण किया गया है। प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो, इसके लिए विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्धारण किया गया है। मतोत्सव के पहले दिन आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला का स्लोगन ‘नाम चैक किया क्या?’ तथा कलर थीम वाॅयलेट है। इस कार्यक्रम के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्राथमिक, सहायक निदेशक कालेज शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक तथा स्काउट गाइड प्रभारी हैं।

error: Content is protected !!