फिरोज़ खान
सीसवाली 28 फरवरी । सुभाष बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय का विदाई व वार्षिकोत्सव समारोह कांग्रेस नेता राजेन्द्र कलवार के मुख्यातिथि में सम्पन्न हुआ । उन्होंने
कहा कि छात्र हमारे राष्ट्र की धरोहर हैं। उन्हें षिक्षा के साथ संस्कारों का भी पाठ पढाया जाना चाहिए, जिसमें वे अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर इसके विकास और सुरक्षा मंे भागीदार बन सकें।
आईएफडब्ल्यूजे के बारां जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने कहा कि विद्यालयी जीवन सभी के लिए यादगार होता है। हमें इस दौरान षिक्षा प्राप्त करने के साथ सहषैक्षिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर व्यक्तित्व मंे निखार लाना चाहिए।
समारोह की अध्यक्षता डॉ सौरभ गुप्ता कृष्णा ब्लड बैंक कोटा ने की । विशिष्ठ अतिथि पवन मोहबिया, जन्नत मिस्त्री, ओमप्रकाश नागर, साहिल गर्ग, हरिओम मीणा, नवनीत सोनी, कृष्ण गोविंद गौतम, निरंजन मीणा भावना शर्मा थी । अतिथियों का विद्यालय के निदेशक राधेश्याम नागर ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया ।