जैन ने किया शक्तिपीठ का अवलोकन

गंगाषहर। नैतिकता का शक्तिपीठ शान्त व आलौकिक स्थल है। यह बात राजस्थान सरकार के सचिव आई.ए.एस. नवीन जैन ने कही। नवीन जैन आचार्य तुलसी समाधि स्थल दर्शनार्थ पहुंचे और कहा कि यहां पहुंच कर शान्ति एवं आध्यात्मिक अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि आज यहां आने के सुअवसर प्राप्त हुआ। समाधि स्थल बहुत ही शान्त व अलौकिक स्थल है। यहां आने के बाद शान्ति व आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि यहां पर विशाल लाइब्रेरी तथा चित्र दीर्घा को देखकर बहुत ही शानदार अनुभव हुआ। ऐसा प्रतीत होता है जैसे तेरापंथ समाज के सितारे हमारे गुरू आचार्यश्री तुलसी स्वयं यहां विराजीत है। उन्होंने कहा कि इस परिसर में पवित्रता और प्रवाहित हो रही ऊर्जा को स्वयं महसूस कर सकता हूं। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने नवीन जैन को समाधि स्थल का अवलोकन करवाया तथा संस्थान की गतिविधियों और कार्यकलाप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने आईएएस नवीन जैन को जैन पताका पहनाकर, स्मृति चिन्ह व साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।

जेठमल बोथरा सहमंत्री

error: Content is protected !!