वासना में अंधे अपराधी द्वारा दिया मौत को अंजाम
जबरदस्ती अप्राक़तिक मैथून करने के प्रयत्न के दौरान मौत के घाट उतारा मासूम बच्चे को
ज्ञात रहे की दिनांक 10.02.2019 को वक्त 08;30 बजे मृतक सदाम खा की लाश पुराने अस्पताल में पडी होनी की सुचना मिली जिस पर थानाधिकारी पुलिस थाना सम करणसिंह निपु मय जाब्ता के मौके पर पहुच कर घटनास्थल सुरक्षित कर मौके की कार्यवाही शुरू की गई । मुकदमा संख्या 06 दिनांक 10;02;2019 धारा 302 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया दौराने अनुसंधान एफएसएल/एमओबी/डॉग स्क्वायड टीम मौके पर बुलावाई जाकर गहन अन्वैषण किया गया तथा इसके अलावा तकनिकी सायबर टीम से विश्लेषण किया गया । प्रकरण में मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया । त्वरित अनुसंधान हेतु विशेष्टीम का गठन किया गया ।
दौराने अनुसंधान पाया गया कि लतीफ खा पुत्र कुण्डे खा निवासी काजी की बस्ती पुलिस थाना सम जिला जैसलमेर से पुछताछ की गई जिसने जुर्म स्वीकार किया व बताया कि दिनांक 09;02;2019 को अप्राक़तिक मैथुन करने के प्रयास पर सदाम खा के चिल्लाने पर मैंने अपने शॉल से मॅुह व नाक को दबाकर रखा जिससे सदाम खा की मृत्यु हो गई लाश को मौके पर छोडकर चला गया ।
पुलिस टीमों के गहन अनुसंधान के बाद आज दिनांक 28;02;2018 को लतीफ खा पुत्र कुण्डे खा निवासी काजी की बस्ती पुलिस थाना सम जिला जैसलमेर मुकदमा संख्या 06 दिनांक 10;02;2019 धारा 302 भादस व 5(m),6/18 पोक्सो एक्ट में गिरफतार किया गया है । जिसका न्यायालय से रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम अनुसंधान किया जावेगा।