8 मार्च को ब्यावर में आयोजित होगा भाजपा का शक्ति केन्द्र सम्मेलन

– केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य वक्ता
– सम्मेलन की तैयारियों के लिए कलस्टर प्रभारी वासुदेव देवनानी ने ली बैठक

अजमेर, 01 मार्च। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 8 मार्च को ब्यावर में अजमेर कलस्टर का शक्ति केन्द्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अजमेर उत्तर के विधायक व अजमेर कलस्टर के प्रभारी वासुदेव देवनानी ने बताया कि पार्टी के संगठनात्मक कार्यो के लिए 3 जिलें जिसमें अजमेर, नागौर व राजसमंद शामिल है इनका एक कलस्टर बनाया गया है। इस कलस्टर का शक्ति केन्द्र सम्मेलन 8 मार्च को ब्यावर के सम्राट पृथ्वीराज चैहान खेल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय राजनाथ सिंह जी मुख्य वक्ता होंगे।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कलस्टर प्रभारी देवनानी ने आज एक बैठक रखी जिसमें सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा सुनिश्चित करने के साथ ही कलस्टर के अन्य कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए भी चर्चा की गई। बैठक में कलस्टर के अब तक आयोजित हुए कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई।
देवनानी ने बताया कि ब्यावर में आयोजित कलस्टर के शक्ति केन्द्र सम्मेलन में तीनों जिलों से शक्ति केन्द्र संयोजक, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चो के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री, वर्तमान व पूर्व विधायक, वर्तमान व पूर्व सांसद, पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रधान सहित जनप्रतिनिधिगण, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
बैठक में तय किया गया कि शक्ति केन्द्र सम्मेलन के सुव्यवस्थित व सफल आयोजन के लिए कलस्टर के अन्तर्गत सभी मण्डलों में 5 मार्च तक बैठकों का आयोजन कर कार्यक्रम में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सूची तैयार हो जाए।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बीरम देव सिंह जैसास, केन्द्रीय मंत्री व नागौर सांसद सी.आर. चैधरी, नागौर के लोकसभा प्रभारी पुखराज पहाड़िया, सह संयोजक मानसिंह राठौड़, शहर जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, देहात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी, राजसमंद के लोकसभा प्रभारी श्री मदन राठौड़, संयोजक अजय सिंह किलक, सह संयोजक नन्दला सिंघवी तथा अजमेर के सह संयोजक धर्मेन्द्र गहलोत, अरविन्द यादव, शहर महामंत्री जयकिशन पारवानी, देहात महामंत्री राधेश्याम पोरवाल, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, लोक सभा विस्तारक शिवदान सिंह, गणेश व्यास व श्यामसुन्दर तथा पवन जैन, प्रमोद गौड आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!