महिला रेल कर्मियों हेतु हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन

आज दिनांक 07.3.2019 को मंडल कार्यालय में उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर के तत्वाधान में महिलाओं हेतु हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा कश्यप द्वारा किया गया। इस हेल्थ चेकअप कैंप में मंडल अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ ने अपनी सेवाएँ दी |
इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अन्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिला रेल कर्मचारी उपस्थित थी।
उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा कश्यप के अनुसार 8 मार्च अर्थार्त कल मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत आज महिला रेल कर्मचारिओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया | उन्होंने कहा की रेल कर्मचारी महिलाएं ऑफिस व घर की दोहरी जिम्मेदारी संभालती हैं ऐसे में वह स्वयं के स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान नहीं रख पाती अतः उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाना आवश्यक हो जाता है। हेल्थ चेक अप केम्प में 100 से अधिक महिलाओं का हेल्थ चेकअप किया गया इसके अंतर्गत उनके सामान्य परीक्षण जैसे वजन, ऊंचाई, ब्लड प्रेशर, पल्स आदि का परीक्षण किया गया | इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य व सामान्य ज्ञान से संबंधित एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें महिला रेल कर्मचारी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किये |

वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!