आज दिनांक 08.03.2018 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूचना केन्द्र में नव भारती महिला प्रशिक्षण संस्थान की और से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डॅा कमल दत्त, अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधि., मातृत्व संबंधी लाभ के अधिकार, कन्या भ्रूण हत्या, समान वेतन का अधिकार, बाल-विवाह, बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। डॅा कमलदत्त द्वारा यह भी बताया गया कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवताः। अर्थात जंहा नारी की पूजा होती है, वहंा देवता निवास करते हैं। उसको नारी को सही स्थान प्राप्त नहीं होता है। इसके लिये स्वय् नारी भी जिम्मेदार है। घर परिवार से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में आज नारी को समानता व श्रेष्ठता प्राप्त है। इसी क्रम में हमारी संस्कृति को बनाए रखते हुए नारी का सम्मान केैसे किए जाए, इस पर विचार करना आवश्यक है। मुख्य वक्ताओं के रूप में विशिष्ट अतिथिगण श्रीमती सरंस्वती बिश्नोई, रिटार्यड डिप्टी डायरेक्टर कॅालेज एजूकेशन एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य प्रबुद्ध महिला वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे इसके साथ ही ए आर टी सेंटर पीबीएम व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सयंुक्त तत्वावधान में उक्त दिवस के अवसर पर महिलाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अनिल तिवारी, प्रतिमा तिवारी, लक्ष्मी सुथार व विक्रम सिंह ने उपस्थित लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की तथा खाद्य सुरक्षा, बस पास, पालनहार योजना तथा विधवा पेंशन योजना के तहत एचआईवी संक्रमित लोगों को आवेदन भरवाये गये।