पटना, 08 मार्च 2019 : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा की नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन की नीयत एवं नीति अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं दलित समाज समझ चुके है। इसलिए इस बार लोकसभा चुनाव में निषाद समाज भाजपा को सबक सिखायेगा। विकासशील इंसान पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में मुकेश सहनी ने पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस उन्होंने दौरान कहा कि निषाद समाज की सभी उपजातियां अपने वाजिब हक और अधिकार एवं आरक्षण को लेकर पूरे देश स्तर पर गोलबंद हो रहे है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब निषाद समाज आरक्षण मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तब निषाद समाज की आवाज को दबाने की कोशिश की गई है। गोरखपुर सांसद ई0 प्रवीण निषाद के साथ दर्जनों लोगों एवं महिलाओं पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया। यह निंदनीय एवं हास्यास्पद है। आगे आने वाले समय में पूरे देश स्तर के निषाद समाज भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। सहनी ने महिला दिवस के अवसर पर तमाम महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं भी दी और कहा कि आज विश्व महिला दिवस है। महिलाओं में पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण अशिक्षा है, उनके लिए शिक्षा, प्रशिक्षण संस्थान और रोजगार उपलब्ध कराने वाले संसाधन मुहैया कराने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि महिलाऐं जब आत्म-निर्भर होगी, तभी खुद के फैसले लेने में सक्षम होगी आज दुनिया के हर क्षेत्र में महिलाऐं आगे आ रही हैं उन्हें राजनीति में भी सक्रिय होना होगा। जो महिलाए पूरे घर-परिवार को संभाल सकती है वो देश को भी संभाल सकती है। महिलाओं की भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।
इससे पहले संवाददाता सम्मेलन के दौरान ‘अपनी पार्टी’ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिश्चन्द्र महतो उर्फ हरिश एवं जनवादी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरेराम महतो ने अपने सैकड़ों समर्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री छोटे सहनी ने सभी लोगों को विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनका पार्टी में स्वागत करते हुए सन ऑफ मल्लाह ने कहा कि वीआईपी पार्टी में लोगों का विश्वास बढ़ा है। हम इनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते है। इनलोगों के आने से बिहार प्रदेश में विकासशील इंसान पार्टी को बहुत ही मजबूती मिलेगी। साथ ही इनके अनुभवों से आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में महागठबंधन को भी मजबूती मिलेगी।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्री हरश्चिन्द्र महतो उर्फ हरिश ने कहा कि हमें न किसी पर जय चाहिए, न किसी से पराजय, न किसी पर प्रभुता चाहिए, न किसी का प्रभुत्व, केवल हमारी जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी एवं भागीदारी चाहिए। हरेराम महतो जी ने कहा कि हम अपने नारे से समाज को परिवर्तन कर देगें ‘हर जोर जुल्म की टक्कर में, न्याय हमारा नारा है।’ इस अवसर पर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय केवट, शेखपुरा जिलाध्यक्ष पप्पु चौहान इत्यादि उपस्थित थे।