पंचकल्याणक महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य आयोजन

दिगंबर जैन बीसपंथी अजमेरी आम्नाय पंचायत बडा धड़ा,महावीर सर्किल अजमेर के तत्वावधान मैं गत वर्ष आयोजितअन्तर्मना मुनि श्री प्रसन्न सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य मैं सेंकडो देश विदेश से आये भक्तो आदि के द्वारा आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मैं गुरुवार 14 मार्च को नसियां जी प्रांगण मैं भव्य आयोजन किया जा रहा है ।पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि इस अवसर की पूर्व संध्या पर दिनांक 13 मार्च को सायं 7 बजे से भक्ति संगीत, 14 मार्च को प्रातः7 बजे श्री पद्मप्रभु भगवान के पंचामृत अभिषेक सुबह 8 बजे से पंचपरमेष्ठी विधान सायंकाल 5 बजे से सामूहिक गोठ तथा सायं 7.30 बजे 108 दीपकों से सामुहिक आरती कार्यक्रम आयोजित होगा ।इस हेतु जितेंद्र कासलीवाल लालजी,सुनील बडजात्या,मनीष सेठी प्रकाश पाटनी को संयोजक बनाया गया है। विधान मै बैठने वाले कृपया अपना नाम नसियां कार्यालय में 12 मार्च तक अवश्य लिखवा देवें । बसन्त सेठी व अनिल गदिया ने समस्त सदस्यों को सपरिवार इस आयोजन में भाग ले कर पूण्य लाभ प्राप्त कर आयोजन को सफल बनायें। इस हैतू समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है।
कमल गंगवाल
9829007484
प्रवक्ता

error: Content is protected !!