आज दिनांक 09.03.2019 – प्रदेष राजीव गांधी यूथ फेडरेषन के प्रदेष संयोजक कमल गंगवाल व राष्ट्रीय सोनिया गॉंधी बिग्रेड कॉंग्रेेस के अजमेर शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अषोक गहलोत को पत्र लिखकर राजस्थान में आमजन के लिए पानी फ्री करने की घोषणा का हृदय से स्वागत किया है।
गंगवाल ने अपने लिखे पत्र में बताया कि कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार का गठन हुए लगभग दो माह ही हुये है जिसमें कांग्रेस ने आम जन को चुनाव के दौरान दिये घोषणा पत्र में जो वादे किये थे वह वादे लगभग दो माह में ही पूरे कर दिये। इससे यह पता चलता है कि राज्य सरकार आमजन की सरकार है। साथ ही जिस तरह से चुनाव में किये घोषणा पत्र के वायदे पूरे किये इससे कांग्रेस सरकार ने राजनैतिक इतिहास में एक नया इतिहास रच डाला।
स्वागत करने वालो में कमल गंगवाल, विकास अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, कांग्रेस नेता डॉं. मंसुर आजाद, विजय पॉण्डया, मनीष सैन, अनुपम शर्मा, प्रेमसिंह गौड, संजय बाकलिवाल, मो. हनीफ अंसारी, निरू दौसाया व संयम गंगवाल आदि है।