संगोष्ठीयां दीपयज्ञ, वाहन रैली प्रमुख चौराहों पर सजावट कर होगा स्वागत
अजमेर 10 मार्च नव संवत्सर समारोह समिति अजयमेरु की बैठक आज डिग्गी बाज़ार स्थित मातृ मंदिर में की गई बैठक में वर्ष प्रतिपदा चैत्र शुक्ल एकम ( विक्रम संवत 2076) का शुभारंभ जो इस वर्ष 6 अप्रैल को होगा की तैयारियों और उसकी पूर्व किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर संघचालक और नव संवत्सर समरोह समिती के अध्यक्ष सुनील दत्त जैन ने बताया कि हर वर्ष यह कार्यक्रम बस्ती और महानगर स्तर आयोजित करना सुनिश्चित हुआ है जैन ने कहा नव संवत्सर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों में संगोष्ठीयों का आयोजन विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण संस्थान,, कार्यालय, समाजसेवी संगठन, धार्मिक संगठन ,सेवानिवृत्त वर्ग, पेंशनर वर्ग और बस्तियों में किया जाएगा जहां वक्ता नव संवत्सर के विषय में संगोष्ठी को संबोधित करेंगे
मंत्री सोम रतन आर्य ने बताया कि दीपदान, मन्दिरों पर ध्वज, घरों पर पताका लगाने, प्रचार सामग्री छपवाने, चौराहा सज्जा सहित विभिन्न कार्यक्रमों के लिये समितियां बनाकर जिम्मेदारियां सुनिश्चित की ।
संयोजक निरंजन शर्मा ने बताया कि समिति के तत्वाधान नव सम्वत्सर के दिन शहर के विभिन्न चौराहों पर नागरिक अभिनन्दन एवं नव सम्वत्सर शुभकामना दी जायेगी जिसकी जिम्मेदारी शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों को दी गयी है। बैठक में समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे
(निरंजन शर्मा )
संयोजक
नव संवत्सर समारोह समिति अजयमेरु
9828171560