दौराई,तारागढ़ के लोगों ने किया स्वागत ।
अजमेर । 10 मार्च / ईरान,इराक कि मुकद्दस इस्लामिक जियारत कर जायरीनों का एक काफला आज दोपहर 1:30 बजे दौराई के रेलवे स्टेशन पहुंचा । ऑल इंडिया शिया फाउंडेशन राजस्थान के महासचिव सैय्यद आसिफ अली ने प्रोग्राम कि जानकारी देते हुए बताया कि तारागढ़ निवासी सैय्यद सलमान हैदर ( राहिब ) के नेतृत्व मे तारागढ़ से सैय्यद मिया अहमद, रियाज अहमद, रियाजूदीन,असरार अहमद, मजहर इमाम,मोहम्मद रहिम, गुलाम असगर,कायम अली, तौकिर हुसैन, नफिस हसन, मोहम्मद तोसिफ, इमरान हुसैन, तसद्दुक हुसैन, गुलाम सैय्यद सहीत कुल 28 लोगों का एक काफला ईरान,इराक कि मुकद्दस जियारतों पर गया था । जो एक महिने के सफर के बाद आज दौराई रेल्वे स्टेशन पहुंचा । जहां राजस्थान ओलेमा कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद काज़िम अली जैदी,मौलाना सैय्यद शमीमुल हसन, दौराई के ईमामे जुमा मौलाना सैय्यद ज़िशान हैदर,ऑल इंडिया शिया फाउंडेशन अजमेर के जिलाध्यक्ष सैय्यद आबिद हुसैन व स्थानीय लोगों के सामुहिक नेतृत्व मे जव्वारो का बडे हर्षोउल्लास के साथ जोरदार स्वागत किया गया । मौलाना काज़िम अली ने स्वागत प्रोग्राम के बाद जव्वारो की फजीलत बयान कि । तकरीर के बाद सम्मपन हुऐ इस कार्यक्रम में शिया समुदाय के सभी लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम में सभी लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल की मिसाल देते हुए जायरीनों का इस्तकबाल किया । स्वागत कार्यक्रम मे दौराई,तारागढ़ के सभी बुजुर्ग बच्चों, महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । इस मौके पर तारागढ़ कमेटी के सदस्य युनुस अली, शाकिर अली,सज्जाद अली,साज़िद अली,तनवीर अख्तर दौराई से शब्बीर हुसैन, लियाकत अली,हसन अली, अली हैदर, दिलावर अब्बास, शब्बीर हुसैन, मेहताब अली, हसनपाशा,चाँद अली, इशारत अली, शकील रजा सहीत जनप्रतिनिधि व गणमान्ये व्यक्ति मौजूद थे।