सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था एवं डॉ विजय ई एन टी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन आज दिनांक 10 मार्च रविवार को किया गया।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की शिविर डॉ विजय ई एन टी हॉस्पिटल माकड़वाली रोड वैशाली नगर पर आयोजित किया गया शिविर का समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:30 तक रखा गया। इस शिविर में अजमेर की ख्याति प्राप्त डॉ विभूति गक्खड़ ने अपनी चिकित्सक टीम के साथ निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करी साथ ही डॉ विजय ई एन टी हॉस्पिटल माकड़वाली रोड वैशाली नगर द्वारा शिविर में आये लगभग 157 रोगियों की आधुनिक मशीनों द्वारा निशुल्क आँखों की जांच करी गयी। शिविर में आये जरूरतमंद चयनित रोगियों को सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर और डॉ विजय ई एन टी हॉस्पिटल की ओर से मोतियाबिंद के निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन डॉ विजय ई एन टी हॉस्पिटल में किये जायेंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल एवं विनोद बंसल ने बताया की शिविर में सिर्फ अजमेर से ही नहीं बल्कि किशनगढ़, नागौर, परबतसर, डेगाना, पुष्कर, नसीराबाद आदि जगहों से भी नेत्र रोगी शिविर में आये। शिविर में बच्चों के साथ साथ व्यस्क और बुजुर्ग स्त्री पुरषों ने भी आँखों सम्बंधित अपनी समस्यों के निवारन के लिए शिविर में निशुल्क परामर्श एवं जांच करवाई। शिविर की सहयोगी संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन युवा शाखा अजमेर के साथ में जय गोयल, मुकेश गर्ग , राहुल गोयल, पियूष चांदावत, राहुल गोयल,नोरत बंसल, शिव शंकर अग्रवाल, विनोद बंसल, चाँद करण अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
मनीष गोयल
अध्यक्ष
9928086468