भाजपा का बूथों पर महा जनसम्पर्क अभियान प्रारम्भ

अजमेर, 28 मार्च। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है देश में सजग व सशक्त सरकार बनाने के लिए मोदी जी को ही देश का फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भागीरथ चैधरी को अपना मत व समर्थन दे। देवनानी ने आज भारतीय जनता पार्टी के बूथों पर महा जनसमपर्क अभियान की शुरूआत अपने विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 60 से की।
भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान के तहत देवनानी ने आज अपने विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 60 में बूथ संख्या 21, 22 एवं 78 के क्षेत्र में घर-घर जनसम्पर्क किया एवं क्षेत्रवासियों से आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को अपना वोट एवं समर्थन देने की अपील की। उन्होंने आज इदगाह काॅलोनी, रजत पथ, लूनिया काॅॅलोनी, मित्र नगर आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया तथा मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को देते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। पहले भारत को विश्व में कोई भी देश तवज्जो नहीं देता था, लेकिन आज पूरा विश्व भारत की तरफ झुक रहा है और हर क्षेत्र में भारत का लोहा माना जाने लगा है।
महा जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद चन्द्रेश सांखला, कुन्दन सोलंकी, पवन शर्मा, शंकर माली, रणवंत, मुकेश मीणा, कृपाल, धर्मपाल आदि भाजपा के बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता थे।

– देवनानी ने चेटीचण्ड के आयोजन को लेकर आयोजित प्रशासनिक बैठक में नगर निगम व एडीए के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई आपत्ति
– विशाल धार्मिक व पारम्परिक आयोजन के प्रति प्रशासन रहे सजग

अजमेर, 28 मार्च। आगामी 6 अप्रेल को चेटीचण्ड महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज आयोजित प्रशासनिक बैठक में नगर निगम व अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्तों की अनुपस्थिति पर विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने आपत्ति जताते हुए जिला कलक्टर से कहा कि शहर में होने वाले इस विशाल धार्मिक व पारम्परिक आयोजन के प्रति प्रशासन को पूरी तरह सजग रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि चेटीचण्ड के अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल शोभायात्रा में बड़ी संख्या में वाहनों पर झांकिया एवं साथ में पैदल भी बड़ी संख्या में समाज के लोग, बैण्डवादक, ढ़ोलवादक आदि शामिल होते है। नगर निगम एवं अजमेर विकास प्राधिकरण का भी इस शोभायात्रा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट व्यवस्था, नालियों के क्रास व सड़को की मरम्मत, आवारा पशुओं को हटाना जैसी कई व्यवस्थाएं इन विभागोें को करानी होती है।

error: Content is protected !!