फिल्‍म ‘हम बदला लेंगे’ से है प्रिंस अग्रवाल को उम्‍मीदें

भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री के नवोदित कलाकार प्रिंस अग्रवाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह उनकी फिल्‍म ‘हम बदला लेंगे’ है, जो 5 अप्रैल से बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। सबकी नजर प्रिंस अग्रवाल पर है। उधर, प्रिंस अग्रवाल को अपनी फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं। प्रिंस की मानें तो उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए खूब मेहनत की थी। अब रिलीज को फिल्‍म फाइनली तैयार है तो वे बेहद खुश हैं। आपको बता दें कि फिल्‍म सेंसर बोर्ड ने प्रिंस अग्रवाल की फिल्‍म ‘हम बदला लेंगे’ को यू/ ए सटिफिकेट दिया है।

प्रिंस अग्रवाल बिहार से ही आते हैं। और इन दिनों फिल्‍म के प्रमोशन में बढ़ चढ़ कर हिस्‍सा ले रहे हैं। फिल्‍म का टायटल ही बता देता है कि फिल्‍म रीवेंज की कहानी पर बेस्‍ड है। ले‍किन जब प्रिंस से इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि यह सच है कि फिल्‍म रीवेंज की कहानी पर बेस्‍ड है। बावजूद इसके, फिल्‍म में कई महत्‍वपूर्ण चीजें हैं, जो फिल्‍म ‘हम बदला लेंगे’ को दूसरी फिल्‍मों से अलग बनाता है। इसमें मेरी भूमिका बेहद सरप्राइजिंग है। अपने किरदार के लिए हमें काफी मेहनत भी करनी पड़ी, लेकिन मुझे लगता है कि जब आप कुछ अच्‍छा करने निकलते हैं तो मेहनत तो लगती है। मैंने भी मेहनत की है और अपना शत – प्रतिशत दिया है।

फिल्‍म ‘हम बदला लेंगे’ में प्रिंस अग्रवाल के अपोजिट भोजपुरी इंडस्‍ट्री की खूबसूरत और चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री प्रियंका पंडित (गार्गी पंडित) हैं। उनके बारे में प्रिंस ने कहा कि प्रियंका काफी बोल्‍ड और बेहतरनी कलाकार हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव यादगार रहा। फिल्‍म में हमारी केमेस्‍ट्री दर्शकों को खूब पसंद आयेगी। प्रिंस ने कहा कि फिल्‍म के गाने से लेकर संवाद और एक्‍शन तक दर्शकों को प्रभावित करेंगे। इसलिए भोजपुरी के दर्शकों से अपील है कि 5 अप्रैल को फिल्‍म बिहार में रिलीज हो रही है। तो अपने परिवार के साथ फिल्‍म देखने जरूर जायें।

error: Content is protected !!